खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के खगड़िया-बखरी पथ के शोभनी के निकट सोमवार की शाम अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान शोभनी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय नागेन्द्र महतो के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर रहा था कि इसी दौरान एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। इसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए गंगौर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध को मृत घोषित करने के बाद मृतक परिजनों ने शोभनी के निकट खगड़िया बखरी पथ को जाम कर दिया। इधर जाम की सूचना पर सीओ, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया, लेकिन आक्रोशित परिजनों की मांग थी कि जब तक उनलोगों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक वे लोग जाम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.