मुंगेर, फरवरी 13 -- धरहरा,एक संवाददाता। मरीजों को साफ-सुथरी और पढ़ने योग्य पर्ची उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ) में लगए गये प्रिंटर धरहरा प्रखंड में उपयोग के बजाय शोपीस बनकर रह गए हैं। कई केंद्रों पर मशीनें धूल खा रही हैं, तो कहीं कागज नहीं होने का हवाला देकर मरीजों को पर्ची नहीं दी जा रही है। दूसरी ओर, भाव्या एप के माध्यम से दी जाने वाली टेलीमेडिसीन सेवा भी कई केंद्रों पर ठप पड़ी है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड के सभी सीएचओ को लैपटॉप खरीद के लिए 50 हजार रुपये दिए गए थे। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई सेंटरों पर लैपटॉप मौजूद नहीं दिखे। इससे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर सरकारी राशि का उपयोग सही तरीके से नहीं हुआ । निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.