बरेली, जनवरी 20 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस के शोध निदेशालय के निदेशक प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने सभी शोधार्थियों के लिए सूचना जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शोध अध्यावृत्ति (स्कॉलरशिप) प्राप्त कर रहे शोधार्थी अपनी अध्यावृत्ति से संबंधित चालू माह के सभी आवश्यक दस्तावेज प्रतिमाह निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से जमा करें। इसमें किराया भत्ता, रसीद व प्रतिमाह पूरे किए गए शोधकार्य से संबंधित साक्ष्य संल्गन करना आवश्यक होगा। इन दस्तावेजों को शोधार्थी के शोध पर्यवेक्षक एवं संबंधित विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष या संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अग्रसारित करना अनिवार्य है। सभी शोधार्थी अपने अध्यावृत्ति से जुड़े दस्तावेज प्रतिमाह दिनांक एक से छह के मध्य शोध निदेशालय की ईमेल आईडी scholarships@mjprudor.ac.in...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.