बदायूं, फरवरी 7 -- बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की शोध छात्रा सरला देवी का प्री-पीएचडी प्रेजेंटेशन/मौखिक परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। सरला देवी डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की। विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. संतोष कुमार सिंह डॉ. सतीश सिंह यादव तथा डॉ. शिल्पी तोमर और शालू गुप्ता मौजूद रहीं। इस मौके पर डॉ. शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, सूरजपाल, प्रदीप कुमार सहित एमए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर समाजशास्त्र, हिंदी एवं राजनीति विज्ञान की छात्राएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...