रुद्रपुर, फरवरी 20 -- पंतनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में गुरुवार को 17वीं एग्रीकल्चर साइंस कॉन्फ्रेंस-2025 का मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में हुआ मंथन शोध और कृषि विज्ञान में नई क्रांति लाएगा। कृषि में संपूर्ण आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी। कृषि विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले 16 वैज्ञानिकों को मुख्य अतिथि ने विभिन्न अवॉर्ड देकर सम्मानित भी किया। कुलाधिपति गुरमीत सिंह ने कहा कि किसानों की मेहनत और उनकी सहनशक्ति ने हमें खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। आज हमें जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों की घटती उपलब्धता और आधुनिक तकनीकों के समावेश जैसी चुनौतियों का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.