कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता सीएसजेएमयू में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में शोधार्थियों को उनके उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य, अकादमिक उपलब्धियों और शोध उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 में 375 से अधिक शोध प्रकाशित किए गए। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा कि शोध में नैतिकता, प्रकाशन गुणवत्ता और सामाजिक प्रासंगिकता में उत्कृष्टता के साथ मानक पर खरा उतरना जरूरी है। कुलपति ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बढ़ती वैश्विक मान्यता का उल्लेख करते हुए शोधार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, मानविकी और सामाजिक विज्ञानों को जोड़ते हुए अंतर्विषयक शोध दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रति कुलपति, प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने अपने उद्बोधन में भारतीय ज्ञान प्रणाली के साथ शोध प्रयासों को एकीकृत करने के महत्व पर जोर दिया...