बिजनौर, मई 26 -- जजी परिसर स्थित बार हाल में जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के अध्यक्ष यशपाल सिंह की अध्यक्षता व महासचिव विशाल अग्रवाल के संचालन में शोक सभा आयोजित की गई। शोकसभा में जिला बार एसोसिएशन के कर्मचारी राजकुमार उर्फ राजू निवासी गांव बांकपुर की पारिवारिक रंजिश के चलते निर्मम हत्या करने की घोर निंदा की गई। शोक सभा में एसपी से हत्यारोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई। शोकसभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया उसके बाद सर्वसमिति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.