घाटशिला, जनवरी 16 -- घाटशिला। विगत सोमवार की शाम गालूडीह के पुतरु गांव निवासी तारापदो महतो की निर्मम हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। इस दुखद घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शोकाकुल परिवार से शुक्रवार को मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस जघन्य हत्या में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही परिजनों को विश्वास दिलाते हुए उनसे आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द अंतिम संस्कार संपन्न कराएं, ताकि प्रशासन को आगे की कानूनी कार्रवाई करने में सहयोग मिल सके। श्री षाड़ंगी जी ने मृतक तारापदो महतो के बड़े भाई श्री षष्ठी महतो को पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की त्वरित, निष्पक्ष एव...