नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद जारी संपत्ति विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चों के बाद अब संजय की मां ने दूसरी पत्नी प्रिया कपूर पर संगीन आरोप लगाए हैं। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि प्रिया ने पति की मौत का शोक मनाने के बजाय, उनकी Rs.30,000 करोड़ की संपत्ति पर नियंत्रण हासिल करने के लिए हर संभव कदम उठाया। यह मामला संजय कपूर की अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ हुई शादी से हुए बच्चों की ओर से दायर की गई कानूनी चुनौती से संबंधित है।मां को नहीं थी वसीयत की जानकारी संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपने वकील के माध्यम से चिंता व्यक्त की कि उन्हें बेटे की वसीयत के बारे में कभी सूचित नहीं किया गया। रानी कपूर ने कहा कि वसीयत में उनका कोई उल्लेख नहीं है, जबकि संजय ने यह ...