लखीसराय, जून 13 -- बड़हिया, ए.सं.। नगर स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह ने की। दो दिन पूर्व 11 जून को निधन हुए निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह के लिए आयोजित इस शोकसभा में उनके चित्र पर बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की गई। सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत के आत्म शांति की प्रार्थना की गई। इसके बाद दिवंगत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार व्यक्त किए गए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शंभू सिंह कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और नेता थे। गरिमामयी आचरण, शालीनता, विनम्रता, हमेशा मुसकुराते रहने वाले उर्जावान कार्यकर्ता रहे शंभू सिंह हम सबों के बीच हमेशा याद किए जाएंगे। उनका जाना कांग्रेस पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.