रांची, जून 5 -- खलारी, प्रतिनिधि। एनके एरिया क्षेत्रिय कर्मशाला में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन कर फोरमैन बाबूलाल गंझू को श्रद्धांजलि दी गई। इस शोक में परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सहित कार्यशाला के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। बीते मंगलवार को बाबूलाल गंझू का देहांत हो गया था। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज सेम फोर्ड होस्पिटल रांची में चल रहा था, जहां इलाज के क्रम में मंगलवार की रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया था। शोक सभा के उपरांत परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय कर्मशाला और सीसीएल के लिए बहुत ही दुख की बात है, कंपनी एक होनहार फोरमैन को खोया है, उनका जाना एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने 21 फरवरी 1992 में हेन्देगीर में कैटेगरी 1 में टर्नर में ज्वानिंग किया था। इतना लंबे समय की दूरी तय कर फोरमैन के पद तक पहुंचना ...