जमुई, मार्च 20 -- खैरा। निज संवाददाता खैरा थाना क्षेत्र के चुआं पंचायत के केवाल फ़रियता गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से खपरैल का घर जल का राख हो गया। धीर-धीरे धुंआ उठने लगी। धुआं देख कर अगल-बगल के लोग दौड़े और देखते ही देखते वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आग बुझाने का काम किया और किसी ने अग्निशमन दस्ता जमुई को फोन किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित सुखदेव यादव ने अपने आवेदन में लिखा है कि शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से खपरैल का मकान जलकर राख हो गया। घर में रखे गेहूं, चावल, अनाज ,कपड़ा, जमीन जगह का कागजात सहित कई अन्य तरह की सामग्री जलकर राख हो गई। अब उनके पास खाने के लिए अनाज का एक भी दाना नहीं बचा अब उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई। पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.