चंदौली, फरवरी 1 -- चकिया। चकिया नगर के वार्ड नंबर चार कबीर नगर निवासी सेवानिवृत्त पीएससी के रिटायर कांस्टेबल मुन्ना सिंह के घर में शनिवार की दोपहर बिजली के बोर्ड में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में मुन्ना सिंह और उनकी पत्नी इंदू देवी मौजूद थी। सौभाग्यवश दोनों सुरक्षित बच गए। आग लगने से घर में रखा अनाज, दो मोबाइल फोन, कपड़े, बिस्तर, पंखा, प्रेस, टीवी समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पूर्व सभासद वैभव मिश्रा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। सभासद की सूचना पर लेखपाल भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...