सहरसा, फरवरी 11 -- सलखुआ, एक संवाददाता : प्रखंड के सितुआहा पंचायत अंतर्गत महादेवमठ गांव के वार्ड 12 में मंगलवार को अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते लोगों की तत्परता से आसपास के घरों को बचा लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इस अगलगी की घटना में मिथुन सिंह का घर और घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। आग लगने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को सहायता देने की मांग की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.