उन्नाव, मई 28 -- औरास, संवाददाता। मुख्य चौराहे के पास मंगलवार देर रात तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से मोबाइल और रेडीमेड शोरूम में भीषण आग गई। लपटें देखकर हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस-फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। औरास स्थित मुख्य चौराहे पर संजय मोबाइल और रेडीमेड शोरूम संचालित है। मंगलवार देर रात शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई और देखते ही देखते पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बुझाने में जुट गए। निजी संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दुकान मालिक संजय गुप्त को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.