कौशाम्बी, जनवरी 6 -- कोखराज इक्का स्टैंड के समीप स्थित एक मकान में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो बाइक समेत लाखों रुपया कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। कोखराज निवासी मशरूर अहमद किसानी करते हैं। सोमवार की रात वह और उनके परिजन खाने के बाद सो गए। मध्य रात्रि के करीब अचानक शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। आग की लपट व धुएं का गुबार देख परिवारीजनों की नींद खुली तो वह चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाकर बाहर भागे। शोरगुल होने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, इसके पहले ही भीतर खड़ी एक बुलेट और डीलक्स बाइक जलकर राख हो चुकी है। गृहस्वामी ने बताया कि आठ महीने बाद बेटी की शादी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.