औरैया, जनवरी 27 -- रुरुगंज, संवाददाता। रुरुगंज चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुसमरा के मजरा कटरा में सोमवार दोपहर एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। कटरा निवासी शिववीर सिंह पुत्र कन्हैया लाल मजदूरी व कबाड़ का काम करते हैं। सोमवार को वह रोज की तरह फेरी पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी भागवती मौजूद थीं और बाहर काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख भागवती ने शोर मचाया, जिस पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि उस पर काबू नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.