औरैया, जनवरी 1 -- कुदरकोट थाना क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में बिधूना मार्ग स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में घर का कीमती घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। कस्बा कुदरकोट निवासी अमित कुमार के अनुसार दोपहर करीब एक बजे मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। बताया कि कमरे में लगा एसी, टीवी, बेड, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया। शुरुआत में लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग की लपटें तेज हो गईं और घर के बाहर तक दिखाई देने लगीं। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार के साथ मिलकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.