फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- कस्बा पाढ़म अड्डे पर गुरुवार को एक वारदाना की दुकान के बेसमेंट में आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने अपनी दुकानें खाली कर दी। एक घंटा देरी से दमकल पहुंची। इसके बाद बमुश्किल से आग पर काबू पाया। लाखों का सामान जलकर राख हो गया। थाना जसराना के कस्बा पाढ़म में अखिलेश कुमार उर्फ मस्तराम माहेश्वरी पाढ़म अड्डे पर वारदाना की बिक्री करते हैं। ऊपर नगला इमलिया निवासी प्रीतम सिंह, प्रेमपाल, छोटेलाल आदि परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। बेसमेंट में ड्रम के साथ वारदाना और शिवाला का तेल रखा हुआ था। गुरुवार शाम 5.30 बजे अचानक बेसमेंट से आग की लपटों के साथ धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख चीख पुकार मच गई। आसपास के दुकानदार और लोग भी एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.