धनबाद, जनवरी 4 -- महुदा, प्रतिनिधि। तेलमच्चो निवासी सुबोध महतो के बंद घर में शुक्रवार रात शॉर्ट-सर्किट से आग लगने के कारण घर का सारा सामान जल गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। सुबोध महतो शुक्रवार शाम को घर आए थे और शाम को ही घर में ताला बंद कर बोकारो स्थित अपने क्वार्टर चले गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को ड्यूटी जाने से पहले वह दोपहर 12 बजे घर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए, तो देखा कि दो कमरों में रखा सामान जलकर राख हो गया है। कमरे के अंदर रखा दीवान, पलंग, फ्रिज, अलमारी, बड़ा बक्सा और कपड़े आदि सब जल चुके थे। अलमारी, बक्से एवं दीवान में रखे सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े व लगभग दो लाख रुपये की नकदी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई थी। सूचना पाकर महुदा पुलिस भी उनके घर पहुंची तथा जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.