पलामू, जनवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर के मुख्य भवन में इलेक्ट्रिक कंट्रोल सिस्टम के पास मंगलवार को करीब 11:30 बजे दिन में आग लग गई। अचानक आग लगने से न्यायालय परिसर में धुआं धुआं हो गया जिससे कुछ देरी के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में मौजूद कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षा के लिए लगाए गए दो छोटे अग्निशमन सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से आग पर काबू पा लिया समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। स्थिति सामान्य होने पर न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से चला। आग लगने से करीब पौन घंटा तक न्यायालय का काम प्रभावित रहा। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के रजिस्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.