चतरा, फरवरी 2 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि । प्रतापपुर बजार में शार्ट सर्किट से जूता दुकान में लगी आग हजारों रुपए का नुक़सान। सोमवार की संध्या लगभग 6 बजे प्रतापपुर ग्रामीण बैंक रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीण बैंक के ठीक नीचे स्थित एक जूता दुकान में सोनू कुमार अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते पूरी दुकान धुएं से भर गई। जांच करने पर पता चला कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई थी। आग और धुएं को देखकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पड़ोसी दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे, बिजली का कनेक्शन काट दिया जिससे बड़ी घटना होने से बच गईं।, आस पास के लोगों के द्वारा जली हुई सामग्री को बाहर निकाला गया और सामूहिक प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.