प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अंतू के उपाध्यायपुर में रविवार दोपहर ट्रांसफॉर्मर के पास विद्युत शॉर्ट सर्किट से वृद्ध दंपती के आवासीय छप्पर में आग लग गई। इससे छप्पर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से दंपती की गृहस्थी के साथ 10 हजार रुपये नकद भी जल गए। अंतू के उपाध्यायपुर निवासी दीनानाथ मिश्र गांव से बाहर छप्पर बनाकर पत्नी के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर छप्पर के पास ही स्थित विद्युत ट्रांसफॉर्मर के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दंपती जान बचाकर बाहर भागे और पूरा छप्पर जलने लगा। वहां रखे गैस सिलेंडर में आग की चपेट में आने से विस्फोट हो गया। हालांकि घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोग सिलेंडर की जानकारी के बाद दूर खड़े रहे। इससे कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.