बिहारशरीफ, मार्च 3 -- शॉर्ट सर्किट से गौशाला में लगी आग, 2 लाख का नुकसान झुलसने से एक गाय की मौत, एक अन्य गाय भी हुई घायल चेवाड़ा के अस्थावां गांव की घटना चेवाड़ा, निज संवाददाता। लहना पंचायत के अस्थावां गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से पशुपालक मंटू रविदास की गौशाला में आग लग गयी। दो दुधारू गायें गंभीर रूप से झुलस गयीं। इनमें से एक की मौत हो गयी। घटना में पशुपालक को करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। पशुपालक मन्टु रविदास ने बताया कि शुक्रवार की रात घर के लोग सो रहे थे। अचानक गायों के चिल्लाने की आवाज सुनकर नींद खुली तो दौड़ कर गौशाला पहुंचे। आग धधक रही थी। बाद में गांव के लोग जुटे और आग पर काबू पाया। लेकिन, दोनों गायें गंभीर रूप से झुलस गयीं। इलाज के दौरान एक गाय की मौत हो गयी। दूसरी की थी स्थित नाजुक बनी हुई है। पशुपालक ने बताया कि कर्ज लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.