मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- मिर्जापुर। जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर में मंगलवार रात कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी संगीता पत्नी मन्तलाल पाल की दीपनगर बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान है। मंगलवार रात नौ बजे के करीब शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान का शटर बंद था। वहीं गश्त पर निकली संतनगर थाने की पुलिस ने दुकान से धुआं निकलते देख तत्काल दुकान मालिक मंतलाल पाल को फोन कर बुलाया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी पुलिस ने सूचना दे दी। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही दुकान में रखा कॉस्मेटिक का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक मंतलाल पाल ने बताया पत्नी संगीता ने एक निजी बैंक से ऋण लेकर दुकान खोला था। थानाध्यक्ष संतनगर राजेश राम ने बताया कि संयोग ही ठी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.