अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर में लकड़ा चौराहे पर बुधवार देर रात शॉर्ट-सर्किट से कॉस्मेटिक सामान की दुकान में आग लग गई। अग्निकांड में लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। अफरातफरी के बीच बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। रात करीब तीन बजे की घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा चौराहा स्थित चेक पोस्ट के पास की है। बैंक कॉलोनी (चूना भट्टी) निवासी कुंवर सैन की चौराहे पर कॉस्मेटिक सामान की दुकान है। बुधवार देर शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। पड़ोसियों ने तत्काल दुकान स्वामी कुंवर सैन को घटना की सूचना दी। सूचना मि...