नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अप्रैल 28 -- राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 इलाके की झुग्गियों में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई, जिसमें दो बच्चे जिंदा जल गए। वहीं, करीब चार हजार लोग बेघर हो गए। हादसे में मरने वाले बच्चों की पहचान तीन वर्षीय सादिया और चार वर्षीय आलम के रूप में हुई है। आग लगने के बाद धुएं का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल की 30 गाड़ियों को आग पर काबू पाने को करीब 4 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के सही कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में 28 वर्षीय शबुल शेख भी घायल हुआ है। आग लगने की यह घटना रोहिणी के सेक्टर 17 में श्रीनिकेतन अपार्टमेंट के पास स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.