गया, फरवरी 23 -- शॉर्ट शर्किट से आमस की करमडीह पंचायत के मोरैनिया गांव के रामदेव रविदास के खपरैल घर में रविवार की रात आग लग गई। इससे घर में रखे कपड़े, खाने-पीने की चीजें, मवेशियों के चारा समेत हजारों रुपये के सामान जल गए। आग की लपटें उठती देख घरवालों ने शोर मचाने लगे। गांव के लोग जागे और आग बुझाने दौड़ पड़े। इनकी प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। पूर्व मुखिया अर्जुन यादव ने बताया कि रामदेव बेहद गरीब है। इसे सरकारी मदद की दरकार है। क्षतिपूर्ति के लिए पीड़ित गृहस्वामी ने अंचल में आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...