हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- 0 कार में सवार दो लोगों ने तेजी से बाहर निकलकर बचाई जान 0 कार में आग लगने से हाईवे में लग गया जाम, हाईड्रा से खींचकर निकाली गई कार फोटो नंबर 15- बेतवा पुल में जली खड़ी कार। हमीरपुर, संवाददाता। शुक्रवार को तड़के बेतवा नदी के पुल पर शॉर्टसर्किट से एक कार में आग लग गई। कार में दो लोग सवार थे, जो आग लगते ही कार को बीच पुल में खड़ी करके तेजी से बाहर निकल गए। इस दौरान कार धू-धूकर जलने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इसके बाद जली हुई कार को हाईड्रा मशीन से खींचकर पुल से बाहर किया गया। इस दौरान हाईवे में जाम भी लगा रहा। कोतवाल पवन पटेल ने बताया कि तड़के एक कार में दो लोग सवार थे, जो कुछेछा की ओर जा रहे थे। तभी बेतवा नदी के बीच पुल में अचानक शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। इससे कार सवारों ने कार को पुल में ही खड़ा...