पटना, मार्च 24 -- भाजपा ने दो विधायकों को सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाया है। पार्टी ने बिहपुर विधायक शैलेन्द्र और खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद को सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाया है। दोनों सचेतकों को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। पहले संजय सरावगी और विजय कुमार मंडल सचेतक थे। हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में ये दोनों मंत्री बन गए हैं। इसलिए पार्टी ने सचेतक के खाली दोनों पदों पर दो विधायकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने विधानसभा को इसकी सूचना दे दी है। इसके बाद इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.