लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- चार और पांच मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हो रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में खीरी जिले की एक महिला प्रधान और एक सचिव को आमंत्रण मिला है। मॉडल गांवों की यह प्रधान और सचिव कार्यक्रम में भाग लेंगी। सभी जिलों से प्रस्ताव मांगा गया था। इसमें खीरी जिले से दो महिलाओं का चयन हुआ है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि नकहा ब्लॉक के मॉडल गांव शैलगांव की सचिव सीमा मिश्रा चार मार्च को दिल्ली जाएंगी। वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके अलावा जंगल नम्बर 11 की प्रधान उमा देवी भी दिल्ली जाएंगी। वह चार व पांच मार्च को महिला सशक्तिकरण पर आयोजित होने वाली महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में भाग लेंगी। बताते चलें कि गांवों के विकास में बेहतर भूमिका निभाने वाली महिलाओं को इस कार्यशाला में आमंत्रित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.