हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जमकर होली खेली। अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ होली के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास एवं सामाजिक समन्वय का त्योहार है। इस दौरान डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानचार्य संतोष पांडे ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...