पीलीभीत, फरवरी 21 -- पीलीभीत। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में प्राथमिक विभाग का सांस्कृतिक दिवस उमंग मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और सीएमओ डॉ. आलोक कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत के शब्द-सुमनों से अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य असलम जावेद ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। सर्वप्रथम विद्यालय के बलवाटिका-तृतीय के नन्हे-मुन्ने छात्र छात्राओं ने भारत की विविधता में एकता को दर्शाता हुआ मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 4 की छात्रा अयांश दीक्षित ने एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। कक्षा 5 की छात्राओं ने राजस्थान की संस्कृति पर आधारित एक लोक नृत्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.