रामपुर, जून 17 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि हीट वेव के कारण शासन ने 30 जून तक बच्चों का अवकाश बढ़ाया है। परन्तु शिक्षक,शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये गए हैं। कहा कि शिक्षकों के साथ कर्मचारियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। संघ ने सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्कूलों का समय करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.