मुरादाबाद, मार्च 29 -- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सिंह ने अनेकों कॉलेज में पहुंचकर प्रधानाचार्य और शिक्षकों को संबोधित करके भारतीय नव संवत्सर का महत्व बताया, कहा कि विक्रम संवत की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का व्रत आरंभ होता है। नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का व्रत पूजन आरंभ होता है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र का राज्याभिषेक, धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक, सिख परंपरा के द्वितीय गुरु अंगद देव का जन्म, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार का जन्म आदि जुड़ा हुआ है। इस बीच प्रकाशित पंचांग भेंटकर भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी गई। फोटो सहित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...