मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो की तरफ से मैकेनिकल, सिविल और लेदर इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए अशोका पॉलिमर पर एक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने अशोका पॉलिमर की विशेषता के बारे में जाना। छात्रों ने कंपनी की सभी यूनिट्स का दौरा किया और प्लांट प्रोसेसिंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कंपनी के गोदामों का भी निरीक्षण किया। पॉलिमर बनाने के लिए इस्तेमाल होनेवाला मुख्य कच्चा माल 'रेजिन' है। लगभग 120 छात्रों ने इस भ्रमण में भाग लिया और पॉलिमर प्लांट की निर्माण प्रक्रियाओं को नजदीक से समझा। इस भ्रमण में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. राजीव कुमार, मैकेनिकल विभाग से डॉ. जिगेश यादव, प्रो. पप्पू कुमार, लेदर विभाग से डॉ. मिथिलेश कुमार राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.