गंगापार, फरवरी 19 -- क्षेत्र के मई जगतपुर स्थित सैनिक फार्मेसी कॉलेज के बीफार्म चौथे वर्ष के विद्यार्थियों ने आर्या फॉर्मा साई रोड, धर्मपुर, बद्दी हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने दवाओ के निर्माण, पैकेजिंग, उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी लो। कालेज निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र बद्दी में कई फार्मास्युटिकल इकाइयाँ संचालित की जा रही है।इस औद्योगिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल उद्योग की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया तथा गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दवाओं के निर्माण, पैकेजिंग, गुणवत्ता परीक्षण तथा भंडारण की प्रक्रियाओं को नजदीक से समझा। कंपनी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को गुड मैन्यु...