मैनपुरी, जुलाई 14 -- सर्वजन सुखाय पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों का डीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें जिलाध्यक्ष कौशल किशोर यादव ने बताया कि प्रदेश के किसी भी प्राथमिक व माध्यामिक विद्यालय को न बंद किया जाए। विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता को ठीक कराया जाए। गुणवत्ता ठीक होती तो छात्र संख्या भी बढ़ेगी। प्रदेश में सरकारी उपक्रम घाटे में इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि उसमें भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास करे। प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ा वर्ग का कोटा पूर्ण किया जाए व चयनित सभी शिक्षकों की भर्ती के असमंजस की स्थिति खत्म कर नौकरी बरकरार रखी जाए। जलजीवन मिशन के तहत तोड़ी गई पक्की सड़कों को पुन: बनाया जाए। गलियों व चौराहे पर लटक रहे जर्जर तारों को बदला जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.