मुंगेर, सितम्बर 23 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऐतिहासिक आरडी एंड डीजे कॉलेज में पूर्व छात्रों का संगम मंगलवार को डिजिटल मंच पर होने जा रहा है। कॉलेज की 127 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित एलुमिनाई ऑनलाइन मीटिंग दोपहर 1 बजे गूगल मीट पर होगी। एलुमिनाई मीट के संयोजक सह संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. विश्वजीत विद्यालंकार ने बताया कि कॉलेज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में अपने विकास और संवर्धन की रूपरेखा तय करने के लिए पूर्व छात्रों से सुझाव मांगे हैं। गूगल फार्म के माध्यम से अब तक 300 से अधिक पूर्व छात्र पंजीकरण कर अपना विवरण उपलब्ध करा चुके हैं। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. बिजेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के संवर्धन और प्रगति में एलुमिनाई की भूमिका सबसे अहम होती है। प्रसन्नता की बात ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.