आरा, फरवरी 4 -- -क्रियान्वयन को लेकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में कमेटी गठित आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय समेत इसके सभी अंगीभूत और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। मानक के प्रतिकूल और बहुमंजिला कॉलेज भवनों में संभावित खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने वीर कुंवर सिंह विवि से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया है। इसके बाद विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है। कुलसचिव प्रो. रामकृष्ण ठाकुर ने विवि के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों को पत्र जारी कर अग्नि सुरक्षा अभ्यास संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने का निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि कॉलेज परिसरों में छात्रों, शिक्षकों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.