अयोध्या, जनवरी 15 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को औद्योगिक प्रशिक्षण भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाई। बीएसी चतुर्थ वर्ष के 157 छात्र-छात्राओं को भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कुलपति ने कहा कि प्रशिक्षण भ्रमण तभी सफल होगा जब छात्र कुछ हासिल कर लौटेंगे और उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राएं भ्रमण के दौरान मसौधा स्थित केएम शुगर मिल्स लिमिटेड में चीनी उत्पादन की प्रक्रिया, बॉयलर और टरबाइन, ग्रेडिंग और पैकिंग, लैबोरेटरी व मोलासेस की देखभाल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करेंगे। छात्र-छात्राओं के साथ भ्रमण पर सहायक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.