पटना, फरवरी 14 -- राज्य के सभी नौ प्रमंडलों के किलकारी बाल भवन में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाएगा। इसमें प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि नौ प्रमंडलों के किलकारी बाल भवन को शैक्षणिक भ्रमण में शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग के पत्र लिखने के साथ ही विभिन्न स्कूलों से बच्चों की टीम किलकारी बाल भवन पहुंचने भी लगी है। शनिवार को दनियावां के नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की टीम ने किलकारी बाल भवन पटना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान सभी को किलकारी में हो रही तमाम गतिविधियों की जानकारी दी गई। किलकारी में पुस्तकालय के साथ संगीत, नृत्य, कंप्यूटर, खेल गतिविधि आदि के बारे में बताया गया। सरकारी स्कूल के ...