संतकबीरनगर, फरवरी 9 -- मेहंदावल। मदरसा शाकिरा लिलबनात धुबहा, मेहंदावल के तत्वावधान में तृतीय वार्षिक शैक्षणिक प्रदर्शन एवं दस्तार-ए-आलिमियत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी धार्मिक एवं शैक्षणिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इस अवसर पर मदरसे से फ़ारिग होने वाली छात्राओं की गरिमामयी दस्तारबंदी भी की गई। मदरसे से स्नातक होने वाली छात्राओं में तैयबा अब्दुल माबूद शाकरी, आयशा हबीबुर्रहमान शाकरी, अंजुम फ़ैयाज़ अहमद शाकरी एवं मरयम अब्दुत्तवाब शाकरी शामिल रहीं, जिनकी दस्तारबंदी सम्मानित अतिथियों के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारी नईम फ़रक़ानी ने की, जबकि मुख्य अतिथि मौलाना अबुलवफ़ा नदवी ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक शिक्षा बालिकाओं के चरित्र, लज्जा एवं सामाजिक स्थ...