जहानाबाद, मई 3 -- करपी। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के रामकेवल इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय रोहाई के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना किया गया। शनिवार की सुबह दो बसों में सवार छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ नंदकिशोर सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों का दल भी बच्चों को मार्गदर्शन करने के लिए साथ गए हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का तेजी से मानसिक विकास होता है। नालंदा ,राजगीर ,पावापुरी जैसे ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण कर बच्चे गौरवशाली इतिहास से परिचित होंगे। इन सभी के बारे में पाठ्य पुस्तकों में ही बच्चे पढ़ा करते थे। लेकिन सरकार के द्वारा शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत ऐतिहासिक स्थलों पर भेज कर इसके संबंध में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्राप्त करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.