कोडरमा, फरवरी 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्लेसमेंट सेल की ओर से रविवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं (एलुमनी) के साथ-साथ साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लेकर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। कोडरमा जिले के ग्रिजली विद्यालय एवं ग्रिजली पब्लिक स्कूल सहित अन्य कई शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न की गई। विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक दक्षता, शिक्षण कौशल, व्यक्तित्व, संप्रेषण क्षमता एवं कक्षा-प्रबंधन योग्यता का समुचित मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया के उपरांत अनेक प्रशिक्षुओं का विभिन्न विद...