रांची, सितम्बर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू), दिल्ली और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ,( एनयूएसआरएल), रांची ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग को एक नई गति प्रदान करेगा। दिल्ली में एनएफएसयू के कैंपस में एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते पर एनएफएसयू, दिल्ली परिसर की निदेशक प्रो पूर्वी पोखरियाल और एनयूएसआरएल रांची के कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के तहत संकाय और छात्र विनिमय कार्यक्रम को बढ़ावा देना, संयुक्त शोध परियोजनाओं, विशेष रूप से फोरेंसिक विज्ञान, साइबर कानून और डिजिटल अपराध के नियंत्रण जैसे विषय प्रमुख होंगे। इसके साथ ही दोनों ही संस्थान मिलकर संयुक्त रूप से सम्मेलन, कार्यश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.