मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आंदोलन का ऐलान किया है। परिषद के नेता सन्नी कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कैंपस में करोड़ों रुपये के लेनदेन की चर्चाएं आम हैं, जबकि छात्रों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र लगातार पिछड़ रहा है। स्नातक सत्र 2023-27 और 2024-28 की परीक्षाएं अगस्त 2025 में आयोजित की गईं, जबकि सितंबर में सेमेस्टर-चार की परीक्षा संपन्न हुई। इसके बावजूद अबतक परीक्षाफल प्रकाशित नहीं किया गया है। यह सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने परीक्षा विभाग पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.