सहारनपुर, सितम्बर 30 -- महानगर से सटे गांव चकहरेटी में किराए पर लिए गए शेल्टर होम में भूख-प्सास से तड़पकर 15 कुत्तों की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शेल्टर होम कई दिनों से बंद पड़ा है, जिसकी वजह से इन कुत्तों की मौत हुई है। इसके साथ ही कई कुत्ते मरणासन्न हालत में है। एक संस्था ने शेल्टर होम किराए पर ले रखा था। शेल्टर होम में काम करने वाले कर्मचारियों का दावा है कि 20 दिन में 15 कुत्तों की जान जा चुकी है। सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरेटी में पुवांरका ब्लॉक के पीछे समय सिंह सैनी ने गोदाम बना रखा है। पिछले छह महीने से समय सिंह ने गोदाम एक संस्था के पदाधिकारियों को किराए पर देर रखा है, जहां पर संस्था ने आवारा और बेसहारा, जख्मी कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.