गाजीपुर, फरवरी 22 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ के तहत श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचन के दौरान कथावाचक वृंदावन दास ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया। जैसे ही राम जन्म की कथा आरंभ हुई, पूरा कथा स्थल "जय श्रीराम" के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो गए। कथावाचक ने बताया कि जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ गया और रावण का आतंक चरम पर पहुंच गया, तब देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने अयोध्या के महाराज दशरथ के यहां श्रीराम के रूप में अवतार लिया। उनका अवतार केवल राक्षसों के संहार के लिए नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना और आदर्श जीवन का संदेश देने के लिए था। राम जन्म प्रसंग के दौरान महिलाओं ने मंगलगीत गाए और पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.