पीलीभीत, फरवरी 3 -- पूरनपुर, संवाददाता। राजमिस्त्री के घर से चोरों ने लोखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। सुबह सामान बिखरा देखकर परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नवदिया के रहने वाले आसिफ वेग पुत्र सरवर वेग राजमिस्त्री है। आसिफ वेग सोमवार रात परिवार सहित खाना खाकर सो गए। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी सोकर उठी तो घर का सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे का ताला टूटा था। अलमारी के लाकर में रखे झूमर, हार, टीका, तीन अंगूठी, चांदी का तोड़ा और डेढ लाख रुपए गायब थे। घर से चोरी होने की जानकारी लगते ही खलबली मच गई। दर्जनों लोग आसिफ वेग के घर पहंुच गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। आसिफ वेग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.